फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, पुत्र की मौत, मां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भौरी(चित्रकूट)। रैपुरा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम को छेछरिहा मोड़ के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय पुत्र की मौत हो गई। मां का इलाज चल रहा है। बाइक चालक मृतक के पिता हेलमेट लगाए था। इससे सिर में चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर पलट गया। चालक भाग गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम टीका चरदहा गांव के विष्णु प्रसाद पत्नी भूरी व पुत्र सौरभ को लेकर बाइक से ससुराल छेछरिहा गांव जा रहे थे। छेछरिहा मोड़ के पास कर्वी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार सौरभ (11) पुत्र विष्णु, इनकी मां भूरी निवासी टीका चरदहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल ले जाते समय सौरभ की मौत हो गई। भूरी देवी का का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। रैपुरा थानाध्यक्ष धर्मराज यादव ने बताया पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें