फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार बच्चे की मौत

विज्ञापन
शैलेंद्र विश्वकर्मा- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के भरतकूप क्षेत्र के फतेहगंज मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार चचेरे भाईयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के कारीडॉंडी निवासी चचेरे भाई शैलेंद्र (6) पुत्र विनोद और मोहित (10) पुत्र बाबूराम शुक्रवार शाम को कस्बे से मेला देखकर साइकिल से घर आ रहे थे।
तभी रास्ते में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना देकर बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शैलेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पिता ने बताया कि शैलेंद्र चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह एलकेजी में पढ़ता था। घटना के बाद से मां रामादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राजगीर मिस्त्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें