चित्रकूट। नगर पालिका कर्वी के सभाकक्ष में चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में अधिशासी अधिकारी ने बजट प्रस्तुत किया। वित्तीय वर्ष 2022-23 का अनुमानित आय बत्तीस करोड़ बासठ लाख आठ हजार एवं अनुमानित व्यय बत्तीस करोड़ चौहत्तर लाख नब्बे हजार रुपये पास किया गया। तय हुआ कि नगर के विकास के लिए प्रत्येक वार्ड में लगभग साढ़े लाख रुपये स कार्य कराए जाएंगे। पथ प्रकाश व्यवस्था, साफ.सफाई व्यवस्था व अन्य प्रस्ताव पालिका सभासदों की ओर से सर्वसम्मति से पास किए गए। इसके साथ ही पालिका क्षेत्र के विस्तारित क्षेत्रों में भी बहुत जल्द सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही ट्रैफिक चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएग। बरसात के पूर्व सभी नाला नालियों की सफाई करा दी जाएगी। बैठक में पालिका के सभासद मानिकलाल , लीलावती, श्याममनी, संगीता देवी, अनीता देवी, महरुननिशा, रामादेवी, किरन देवी, आदि मौजूद रहे।