फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन करें

Sun, 28 Dec 2014 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को श्रीजी भवन सीतापुर में हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। ऐसे में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


प्रांतीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सुमंत गुप्ता ने व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू करने और चार फीसदी ब्याज पर 50 लाख तक का ऋण देने पर जोर दिया। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि बरगढ़ में भैरो प्रसाद केशरवानी के साथ हुई लूट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।

इसके आरोपी गिरफ्तार न हुए तो आंदोलन होगा। उन्होंने आयकर दाता को बिना कानूनी अड़चन शस्त्र लाइसेंस देने की भी मांग की। उन्होंने सम्मेलन में आईं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से बरगढ़ में बंद ग्लास फैक्ट्री तथा बांदा की कताई मिल को चलवाने की मांग की।
विज्ञापन


बताया कि 22 मार्च को लखनऊ में राष्ट्रीय युवा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष शानू गुप्ता ने आरोप लगाया कि व्यापार कर विभाग के कुछ लोग व्यापारियों से वसूली कर रहे हैं। नरेंद्र गुप्ता ने एक इलेक्ट्रानिक्स में आग से हुए नुकसान पर मुआवजे की मांग की।

 नगर अध्यक्ष शेषू जायसवाल ने कहा कि खुदरा बाजार से एफडीआई बंद की जाए। सम्मेलन में सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने व्यापारियों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होेंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। समारोह की अध्यक्षता डा. सुरेंद्र अग्रवाल ने की।

 मौके पर अर्पित अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, अवधेश जायसवाल, नारायण दास गुप्ता, ललित जायसवाल, किशन गुप्ता, अमित सोलंकी, हरिगोपाल केशरवानी, धीरू गुप्ता, प्रकाश केशरवानी, जमुुना केशरवानी, रीता, संगीता गुप्ता, आराधना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






























































































































































विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें