फोटो 10 सीकेटीपी 05 ट्राली में बैठ कर जाते लोग। संवाद
चित्रकूट। दिवाली अमावस्या मेले में प्रशासन के सारे निर्देश कागजों में ही सिमट कर रह गए। मेले से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप से श्रद्धालुओं को लाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन धर्मनगरी में भारी संख्या में यही वाहन दौड़ते रहे।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों के सामने से ही वाहन गुजरते रहे और किसी ने रोकने की जहमत नहीं उठाई। इसी लापरवाही का नतीजा सोमवार भोर रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास देखने को मिला। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर का हुक (गुल्ला) टूटने से ट्रॉली पलट गई।
ट्रॉली के नीचे दबकर दो मासूम समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रोक लगाई गई होती, तो रामनगर जैसी घटना टाली जा सकती थी। (संवाद)