फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मजदूर की मौत

Sat, 04 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मिट्टी लेकर दरुण बांध जा रहा एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। जबकि चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र के दरुण बांध में गहरीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम को गोंडा भरतकूप निवासी चालक मो. हारुन पुत्र शमशाद ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लेकर जैसे ही बांध पर चढ़ाई चढ़ने लगा, तभी नियंत्रण बिगड़ने से ट्राली पलट गई। चालक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई लेकिन ट्रैक्टर में बैठा चांदीघुमाई राजापुर निवासी मुश्तकीन (33) पुत्र मुकीम ट्राली के नीचे दब गया। यह देखकर अन्य मजदूर दौड़कर आए और ट्राली हटाकर मजदूर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी होते ही मऊ थाने के एसआई राजेश मिश्रा और सभाश्ंाकर पांडेय मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि इस बांध में गहरीकरण का काम एक सप्ताह से चल रहा है। दो दिन पूर्व ही डाकू गोप्पा और खरदूषण ने यहां धावा बोलकर ठेकेदार व मजदूरों को धमकाकर चौथ पहुंचाने की धमकी दी थी। यहां सदर विधायक के पूर्व प्रतिनिधि संतराम पटेल सिंचाई विभाग के अंतर्गत काम करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें