मुख्यालय के पुरानी बाजार में वटवृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ अमावस्या रविवार को मनाई जाएगी। लेकिन महिलाओं ने एक दिन पूर्व ही वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर फेरी लगाई। शनिवार होने के कारण महिलाओं ने पति और पुत्र के दीर्घायु होने की कामना कर 108 फेरी लगाई। तेज धूप होने के कारण सुबह से ही महिलाएं पूजन सामग्री लेकर बरगद के पेड़ के पास पहुंची। शहर के सभी बरगद के वृक्षों पर दोपहर तक महिलाओं की भीड़ लगी रही।