फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खेत की मेड़ में चढ़ाते समय पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के खम्हरिहा गांव में बृहस्पतिवार शाम को खेत की मेड में चढ़ाते समय ट्रैक्टर पलट गया। जिससे दबकर चालक की मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन खेत पहुंचे। तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

खम्हरिहा गांव निवासी संतशरण सिंह पटेल (51) शाम को अपने खेत की जुताई करने गए थे। जुताई के बाद खेत से बाहर निकलने के दौरान ट्रैक्टर मेड़ में चढ़ते समय पलट गया। जिससे संतशरण दब गए और मौत हो गई। घर न पहुंचने पर परिजन खेत पहुंचे तो पलटे ट्रैक्टर ने नीचे दबे थे। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर ट्रैक्टर सीधा किया और संतशरण को बाहर निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से पत्नी चुनिया देवी, बेटी कल्पना देवी, बेटा ललित सिंह बेहाल हैं। मृतक सदर विधायक अनिल प्रधान के ममेरे भाई थे। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें