फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, दो बच्चियों की मौत, 21 घायल

Sat, 08 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
घायल दिव्या को बेड पर लिटाते ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रैपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा के पास शुक्रवार दोपहर कन्या भोज में शामिल होने के लिए बालिकाओं को लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्राली में सवार सभी बच्चियां व अन्य लोग नाले के पानी में चले गए। दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि 21 घायल हो गईं। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पहाड़ी थाना क्षेत्र के भरकोर्रा गांव निवासी चुन्नू लोध की बहू की मनौती पूरी होने पर परिवार के लोग 30 कन्याओं को लेकर शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली से कौबरा देवी मंदिर में कन्या भोज करने जा रहे थे। मंदिर पहुंचने के पहले छावनी नाले के पास गति तेज होने की वजह से अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया।

ट्रैक्टर चालक व ट्राली में सवार सभी बच्चियां नाले के पानी में डूबने लगीं। चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चियों को बाहर निकाला। इस दौरान पानी में दम घुटने से भरकोर्रा की वंदना(12) पुत्री लालबहादुर और कुसुमा (1) पुत्री सधुआ की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


भरकोर्रा निवासी दिव्या (6) पुत्री कुशल और सरिता (8) पुत्री मन्नीलाल निवासीगण भरकोर्रा की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों में शोभा, सविता, रेखा, पूजा, नेहा, सद्दन, रन्नो, शांति, पूजा, पूनम, अंशू, मध्यमा, कुसुमा, आरती, मनीषा, संखी, सरिता, संपत व उर्मिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें