फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ब्रेकर पर उछला ट्रैक्टर, मां-बेटी की गिरकर मौत

Wed, 18 Feb 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-18सीकेटीपी 23- शबीना व सौफिया फाइल फोटो।
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के भैंसौधा व बंशीपुर के पास बुधवार को ब्रेकर पर ट्रैक्टर के उछलने से बैठी महिला व उसकी मासूम बेटी गिर गई। जिससे पहिए के नीचे नीचे दबकर दोनों की मौत हो गई। महिला अपने देवर के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। सूचना पर मायके व ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे। पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेढ़ा सानी गांव निवासी गुलाब अली ने बताया कि वह दो दिन पहले निमंत्रण में शामिल होने के लिए निबुहा पुरवा आया था। वहां से निमंत्रण कर भाभी शबीना (30) के मायके गोबारिया चला गया था। दोपहर को भाभी व भतीजी सोफिया उर्फ सना (2) व भैंसौधा निवासी भांजे इमामउद्दीन के साथ घर के लिए निकले थे। गांव के बाहर सभी चुनका प्रजापति के ट्रैक्टर में बैठ गए। ट्रैक्टर से भैंसौधा आ रहे थे।
गांव से कुछ दूर निकलते ही माइनर के पास बने ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछल गया। इसमें भतीजी गिरने लगी तो भाभी ने पकड़ने का प्रयास किया। दोनों ट्रैक्टर से गिर गए। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी लेकर गए। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि भाभी करीब 12 दिन पहले मायके आई थी। उसके भाई इमाम दूसरे राज्य में काम करते हैं। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना तो दी है, लेकिन कार्रवाई कराने से मना कर दिया है। काफी समझाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें