फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने डिग्गी तोड़ उड़ाए दो लाख

Thu, 31 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने डिग्गी का ताला तोड़कर प्रधानाध्यापक के दो लाख रुपये पार कर दिए। भुक्तभोगी को लेकर पुलिस ने कई स्थानों पर छानबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



कल्याण भारती इंटर कालेज कालूपुर के प्रधानाध्यापक करुणेश कुमार राजपूत गुरुवार की दोपहर को सिविल लाइंस स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से दो लाख रुपये निकालकर जा रहे थे।


 बताया कि बाइक की डिग्गी में बैग रखकर वह बस स्टैंड के पास बाइक खड़ी कर एक परिचित से मिलने गए। लौटकर आए तो देखा कि डिग्गी टूटी थी और बैग गायब था।


टप्पेबाज नोटों भरा बैग लेकर भाग निकले। सूचना पर कोतवाल रनवीर सिंह ने हमराहियों के साथ कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की। कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रधानाध्यापक ने बताया कि कालेज के लिए वाहन खरीदने को बैंक से रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें