दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने डिग्गी का ताला तोड़कर
प्रधानाध्यापक के दो लाख रुपये पार कर दिए। भुक्तभोगी को लेकर पुलिस ने कई
स्थानों पर छानबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
कल्याण भारती इंटर
कालेज कालूपुर के प्रधानाध्यापक करुणेश कुमार राजपूत गुरुवार की दोपहर को
सिविल लाइंस स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से दो लाख रुपये निकालकर जा
रहे थे।
बताया कि बाइक की डिग्गी में बैग रखकर वह बस स्टैंड के पास बाइक
खड़ी कर एक परिचित से मिलने गए। लौटकर आए तो देखा कि डिग्गी टूटी थी और बैग
गायब था।
टप्पेबाज नोटों भरा बैग लेकर भाग निकले। सूचना पर कोतवाल रनवीर
सिंह ने हमराहियों के साथ कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की। कोई सुराग
नहीं मिल सका। प्रधानाध्यापक ने बताया कि कालेज के लिए वाहन खरीदने को बैंक
से रुपये निकाले थे।