फोटो 16 सीकेटीपी-16- परिचय- हाईवे पर बस व ट्राली की टक्कर के बाद सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस व
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाही गांव के हाईवे पर टूरिस्ट बस ने टैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई और ट्रैक्टर में सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। कोलगदाहिया के धोबिन पुरवा निवासी बालकदास ने बताया कि शुक्रवार को उसका बड़ा भाई सुग्रीव (40), चचेरे भाई बद्रीप्रसाद (45) कालूपुर पाही निवासी ट्रैक्टर मालिक व चालक जमालउद्दीन उर्फ बउवा (50) के साथ एसडीएम कालोनी से शटरिंग लादकर कालूपुर जा रहे थे। हाइवे परकालूपुर के पास पहुंचते ही मोड़ते समय प्रयागराज की ओर से आ रही टूरिस्ट बस की ट्राली में टक्कर हो गई। इससे ट्राली पलट गई और ट्रैक्टर चालक व उसके भाई गिर गए। घायल हो गए। बस सवार विदिशा मप्र के छिपानी जिले के अफतार, शिवपुरी के राजेंद्र व अनिल कुमार मामूली रुप से घायल हुए।
सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल ने एंबुलेंस व पुलिस वाहन से घायलों को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद बस का चालक व खलासी भाग गए। बस के तीन यात्रियों को छोड़कर अन्य यात्रियों को चोटें नहीं आई है।