फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पोल में उतरे करंट से मासूम की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव में खंभे में उतरे करंट की चपेट में मासूम आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर शिकायत के बाद फाल्ट सही न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बैहार निवासी लवलेश ने बताया कि उसकी बेटी अन्वी (4) गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। खेलते समय बिजली के खंभे में हाथ छू गया, इससे बेटी को करंट लग गया। कुछ देर बाद जानकारी हुई तो सीएचसी शिवरामपुर लेकर गए। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पिता ने आरोप लगाया कि खंभे में काफी दिनों से करंट उतर रहा था। इसकी शिकायत की थी लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण बेटी की जान चली गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों ने करंट से बच्ची की मौत की सूचना दी है। किसी पर आरोप की तहरीर नहीं मिली है। एसडीओ रजनीश कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत मिली है। खंभा हटवाया जाएगा, परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें