फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिकपुर के पांच समेत कुल 11 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। जिले में शनिवार को कुल 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें पांच मानिकपुर, तीन जगदगुरुरामभद्राचार्य दिव्यांग विवि परिसर, दो कुबेर गंज, एक पहाड़ी व एक नयागांव का निवासी युवक है। ऐसे में अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 461 हो गई है। पहले से पॉजिटिव मरीजों में 8 ने यह जंग जीतकर घर वापसी भी की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि जनपद में मेडिकल क्वारंटाइन में रखे गए 450 व्यक्तियों में 312 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। 133 व्यक्ति शेष है। जनपद में 21 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। जिसमें 14 व्यक्तियों की अवधि पूर्ण हो गई है। जनपद में हॉटस्पॉट 65 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जनपद में 417 सर्विलांस टीम लगाकर डोर टू डोर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही समस्त नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन का कार्यक्रम चल रहा है।
महामारी अधिनियम के अंतर्गत अब तक कुल शून्य एफआईआर तथा धारा 188 के अंतर्गत 199 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जनपद में कोरोना वायरस की जांच को अब तक कुल 34690 नमूना लिया गया है। जिसमें से 32649 नमूने की जांच प्राप्त हुई है। 2041 नमूनों की जांच रिपोर्ट आना शेष है। सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 461 है। जिसमें से 326 मरीज ठीक हो गए हैं तथा दो व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शेष 133 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें