फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फाइलों के बजाय जमीनी स्तर पर कार्यों का जायजा लिया

Wed, 07 Oct 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विशेष सचिव और नोडल अधिकारी जग प्रवेश ने मंगलवार को आकांक्षी ब्लॉक रामनगर का दो दिवसीय निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों के बजाय जमीनी स्तर पर कार्यों का जायजा लिया और कई कमियों मिलने पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देउंधा में अभिलेख अधूरे मिलने पर सचिव को फटकार लगाई गई। उन्होंने आवास योजना के लाभार्थियों के नाम दीवार पर पेंट कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय देउंधा में नामांकन कम होने पर प्रधान व शिक्षकों को कायाकल्प के काम पूरे करने को कहा गया।
ब्लॉक सभागार में एनआरसी में केवल एक बच्चा भर्ती होने पर सीडीपीओ को फटकार मिली। जग प्रवेश ने गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों में पोषाहार का अग्रिम वितरण सुनिश्चित करने को कहा। माध्यमिक शिक्षा, भारतनेट और भूजल जैसे कमजोर मानकों पर सुधार की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी कृषि को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण और पशुपालन विभाग को एफएमडी टीकाकरण तेज करने के निर्देश मिले। विशेष सचिव ने मुख्यमंत्री फेलो को रामनगर को पांच में से एक विषय में प्रदेश में नंबर एक बनाने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें