चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में कार्तिक पूर्णिमा पर्व में शुक्रवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। पंडितों को दान कर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।
कार्तिक पूर्णिमा मेें मंदाकिनी स्नान के लिए स्थानीय निवासियों के अलावा आसपास के जनपदों के निवासियों ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। कामदगिरी की परिक्रमा लगाने के बाद तीर्थ क्षेत्र के जानकीकुंड, गुप्तगोदावरी, अनुसइया आश्रम सहित अन्य तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए इंतजाम किए थे। वही एमपी क्षेत्र मेे भी पुलिस के जवान तैनात रहे। नदी में नाविकों व गोताखोरों को भी लगाया गया।