फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय के शौचालय में ताला, गुस्साए यात्री

Sat, 24 Oct 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थ क्षेत्र के चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों नाराजगी जाहिर करते हुए उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय में ताला पड़ा होने का विरोध किया। यह यात्री चंबल एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। शिकायत पर पहुंचे डिप्टी एसएस ने सफाई कर्मचारी को भेजकर शौचालय का ताला खुलवाया और इसके बाद ही यात्री शांत हुए।
विज्ञापन


चंबल एक्सप्रेस से लखनऊ, कोलकाता, बाराबंकी, मथुरा, हावड़ा, गोंडा आदि जगह के यात्री सफर करते है। शनिवार को चंबल एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्री उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय में बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जब इन्हें शौचालय उपयोग की जरूरत हुई तो उसमें ताला लटका मिला। इस पर गुस्साए यात्रियों ने डिप्टी एसएस आरएन वर्मा से शिकायत की।

सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और और सफाई कर्मी को भेजकर ताला खुलवाया। ट्रेन का इंतजार कर रहे गोंडा के जगदंबा प्रसाद पांडेय, लखनऊ के वीएन पांडेय, कोलकाता के प्रेमलता, चंदा अग्रवाल, कविता आदि ने बताया कि ट्रेन निर्धारित समय से देर है, इसलिए प्रतीक्षालय में इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


शौचालय के ताला लगा होने से काफी दिक्कत हुई। उधर स्टेशन अधीक्षक आरएम पांडेय के अवकाश पर होने से चार्ज पर मौजूद आरएन वर्मा ने बताया कि शौचालय गंदा न हो, इसलिए ताला लगा था। साधारण टिकट से यात्रा करने वाले लोग भी उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय में प्रवेश करके उसका शौचालय इस्तेमाल करते है। जिससे वह गंदा हो जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें