फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आज धर्मनगरी में सीएम सीआइसी में देंगे विकास की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
-10 लाभार्थियों को करेंगे सम्मानित, कलक्ट्रेट में विकास व कानून की होगी समीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। पहले दिन चित्रकूट इंटर कॉलेज में 950 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं में 10 लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। बाद में यहीं पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:20 बजे चित्रकूट एयरपोर्ट में उतरेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मिर्जापुर से जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी रहेंगे। चित्रकूट एयरपोर्ट पर कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, जिला प्रभारी अनिल यादव, जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद कार से 2:25 बजे चित्रकूट इंटर कॉलेज में बने जनसभा स्थल तक जाएंगे। जहां से दोनों विधानसभाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

सभा के बाद सीएम कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ में राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद रहेंगे। इसके बाद एक घंटा प्रबुद्ध जनों से भेंट करेंगे। फिर छह बजे से 7:30 बजे तक चित्रकूट धाम मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा, फिर नए कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में बैठक लेंगे।
विज्ञापन

इसमें राज्यमंत्री बृजेश सिंह भी शामिल होंगे। 7:35 पर न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां रात में विश्राम करेंगे। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह 7:45 बजे सर्किट हाउस से बरहा हनुमान मंदिर के लिए रवाना होंगे। वहां कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे। फिर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 10:30 बजे सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से 10:35 बजे बांदा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें