फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन, किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
फोटो 08 सीकेटीपी 16 परिजनों से वार्ता करते डीएम, एसपी व पूर्व मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष। संव
विज्ञापन
= फॉलोअप का लोगो =
विज्ञापन

= फोटो 08 सीकेटीपी 16 परिजनों से वार्ता करते डीएम, एसपी व पूर्व मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष। संवाद
= किराना व्यापारी का मिला था शव, परिजनों का हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर (चित्रकूट)। मोहरवां में किराना व्यवसायी पंकज प्रजापति की संदिग्ध मौत के मामले में परिजन मंगलवार को चौथे दिन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। इससे प्रशासन सकते में आ गया, जानकारी पाकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर उनसे वार्ता की और कार्रवाई का भरोसा दिया, तब कहीं जाकर वो अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। दोपहर बाद परिजनों ने वाल्मीकि नदी किनारे शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, पुलिस की टीमें घटना की तफ्तीश में जुटी रहीं।
पंकज प्रजापति शनिवार को दुकान का सामान लेने घर से निकले थे। बाद में उनका शव नांदिन कुर्मियान रोड पर मिला था। पास में ही उनकी बाइक खड़ी थी। पिता गुलाब की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। परिजनों ने 25 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। उपजिलाधिकारी फूलचंद्र यादव और क्षेत्राधिकारी यामीन अहमद लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे पर वो सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी उन्हें मनाने का दौर जारी रहा। दोपहर को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी ने गांव पहुंचकर मृतक के पिता गुलाब प्रजापति, दादा नत्थू प्रजापति और पत्नी रोशनी से बात की। अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। शासन स्तर पर आर्थिक सहायता और अन्य मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे वाल्मीकि नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें