फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल मतदान

Fri, 19 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बची सीटों पर उपचुनाव 21 फरवरी को होगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। शुक्रवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कुल 29 स्थानों पर प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होना है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि हर हाल में निष्पक्ष चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता है। जिस तरह पहले प्रधान, बीडीसी व डीडीसी के चुनाव शांतिपूर्ण हुए हैं। उसी तरह उपचुनाव भी होना चाहिए। जिस कर्मचारी को कोई जानकारी प्राप्त करनी हो वह किसी भी समय फोन कर सकता है। एक दिन पूर्व 20 फरवरी को सभी पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

एडीएम ने बताया कि मऊ ब्लाक के सुरौंधा गांव में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होगा। यहां से दो प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा रेडी भुसौली में बीडीसी पद के लिए मात्र एक नामांकन होने से वहां निर्विरोध जीत हो चुकी है। अन्य सभी स्थानों पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होना है। इसके लिए सुरौंधा, बरहाकोटरा, औंझर, हर्दीकला, खजुरिहाकला, ढढवार, खजुरिहा खुर्द, चोरहा, सगवारा, भटरी, सालिकपुर, ममसी बुजुर्ग, दुबारी, लौढिया खुर्द, सकरौली, कादरगंज, मछरिहा, भारतपुर, चंद्रगहना, भंभई, अकबरपुर ब, मऊ ब, लौढिया माफी, मगरहाई, खरौंध व बगदरी में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें