फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : आज श्रद्धालु लगा सकेंगे मंदाकिनी में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। लॉकडाउन के करीब छह माह बाद जिला प्रशासन ने अमावस्या पर शुक्रवार को मंदाकिनी में स्नान करने की श्रद्धालुओं को अनुमति दी है। साथ श्रद्धालुओं के धर्मनगरी में आने और जाने की भी छूट दी है।
विज्ञापन

एक दिनी अनुमति के पहले ही बृहस्पतिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुुंचने भी लगे हैं। पुलिस कर्मियों को मेले में मास्क लगाकर ड्यूटी करने समेत सैनिटाइज कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदाकिनी में स्नान करने और आने-जाने की एक दिन की अनुमति दी गई है। धर्मनगरी के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। साथ ही यूपी और एमपी क्षेत्र के जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चित्रकूट के डीएम, एसपी अंकित मित्तल, मध्यप्रदेश के सतना की एसडीओपी ख्याति मिश्रा और तहसीलदार ऋषि नारायण ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर मातहतों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के रास्ते में बैरिकेडिंग की गई है। उधर, श्रद्धालुओं के धर्मनगरी पहुंचने से रामघाट समेत अन्य तीर्थस्थलों में भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद कामदगिरी की परिक्रमा लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें