फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाल दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट) । जलिया वाला बाग हत्याकांड के सौ वर्ष पूरे होने पर शहीद हुए देश भक्तों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें धर्मनगरी के मप्र क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक हजार फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली। यात्रा में साधु, संत भी शामिल हुए।
विज्ञापन

गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जलिया वाला बाग हत्याकांड के सौ वर्ष पूरे होने पर धर्म नगरी के जानकीकुंड स्थित मप्र क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें एक हजार फीट लंबा झंडा लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक र्ताओं सहित ग्रामोदय विश्वविद्यालय, सुरेंद्र पाल के छात्र-छात्राओं सहित साधु व संत शामिल हुए। यह यात्रा रामदर्शन मंदिर से भरत घाट तक निकाली गई। इस दौरान जानकी कुंड अस्पताल गेट के सामने एक मेडिकल स्टोर के स्टाफ ने इस यात्रा में शामिल युवकों व संतों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर वर्तिका शुक्ला, भीम पहाड़िया, भोला नामदेव, प्रणव श्रीवास्तव, दीपक, प्रियांशु शुक्ला, विश्नोई महिला सहित कामदगिरी प्रमुख द्वार के संत मदन दास, तुलसी पीठ के आचार्य रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें