फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पायलटों को मरीजों तक जल्द पहुंचने के बताए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एंबुलेंस 108 व 102 की सुविधा को अधिक उपयोगी बनाने के लिए पायलटों की ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन चार जिलों के 700 पायलटों को लखनऊ से आए प्रशिक्षकों प्रशिक्षण दिया। बताया कि किस तरह समय बचाकर मरीज के पास जल्द पहुंच सकते हैं। वाहन के रखरखाव की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गुरुवार को सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने खोह स्थित अस्पताल में एंबुलेंस का कार्य देखने वाली कंपनी जीवीके के पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि पूरे मंडल में यह प्रशिक्षण चित्रकूट में हो रहा है। इसमें एंबुलेंस के पायलटों को सरकार की सुविधा का मरीजों को अधिक व जल्दी लाभ दिलाने की जानकारी दी जा रही है। लखनऊ के प्रशिक्षक रोहित कुमार व संजीव कुमार ने बताया कि पायलटों से कई सवाल किए इसके बाद उन्हें बताया कि रिस्पॉस टाइम पर खरे उतरना ही उनकी सफलता है। इसके लिए पूरे स्टॉफ के साथ मिलकर काम करना होगा। वाहनों के रखरखाव व रास्ते की जानकारी पूर्व में रहनी चाहिए।
जिला कोआर्डिनेटर राजेश कुमार व प्रदीप कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण सात मार्च तक चलेगा। इसमें चित्रकूट, बांदा, कौशांबी व फतेहपुर के सात सौ पायलट को ग्रुप में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर जीवीके के ऑपरेशन हेड आशुतोष मिश्रा, मंडल अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें