फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में तक चलेंगी 320 रोडवेज बसें

Mon, 09 Nov 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावस्या मेले के लिए उप्र परिवहन ने 320 रोडवेज बसें चलाई हैं। ये 13 नवंबर तक चलेंगी। उधर, सोमवार को उप जिलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने विभिन्न अधिकारियों के साथ विकलांग विश्वविद्यालय के पास रोडवेज बस स्टैंड का मुआयना किया।
विज्ञापन


 दीपावली मेले में दूरदराज से आने वाले तीर्थयात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए रोडवेज ने विभिन्न रूटों पर 320 बसें चलाई हैं।

यह जानकारी यातायात अधीक्षक जयकरण प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि ये बसें राठ, हमीरपुर, बांदा, महोबा, इलाहाबाद, कानपुर, फतेहपुर डिपो की होंगी और इनका समय निर्धारित नहीं होगा।
विज्ञापन


 ये सवारियां भरते ही रवाना हो जाएंगी। ये बसें विकलांग विवि के पास बनाए गए बस अड्डे पर पहुंचना शुरू हो गई हैं।

 उधर, सोमवार को एसडीएम के साथ सीओ राजेश कुमार तिवारी, नगर पालिका ईओ लालचंद्र सरोज ने इस बस अड्डे सहित अन्य अस्थायी पार्किंग स्थलों को देखा।

निर्माणाधीन नवीन बस स्टैंड में उन्होंने ठेकेदार से वहां पड़ा सामान हटवाने के निर्देश दिए। इनके साथ टीआई शिवमूरत यादव, चौकी प्रभारी नीरज यादव आदि थे.

 उधर, बेड़ी पुलिया से रामघाट तक जोनल मजिस्ट्रेट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एनके गहलौत ने भी दौरा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें