फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी नगरी में गूंजा संकट मोचन नाम तिहारो...

विज्ञापन
फोटो- 6- राजापुर में अगहन माह के दौरान अंतिम मंगलवार को हनुमान मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली पर एक माह से संकट मोचन मंदिर में मेला चल रहा है। अगहन माह के अंतिम मंगलवार भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक तुलसी नगरी में संकट मोचन नाम तिहारो... जय हनुमान जय हनुमान की गूंज रही।
विज्ञापन

अगहन माह में संकट मोचन मंदिर में प्रतिवर्ष मेला का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी मेला लगा है। जिसमें जिले के साथ ही सीमा से लगे जिले प्रयगराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, रायबरेली, बांदा आदि जिले से बड़ी संख्या में भक्त आए। अगहनमाह के अंतिम दिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे। मेला में सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी सहित पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें