फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः मप्र के रास्ते टिड़्डी दल कर सकता है हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। फिलहाल टिड्डी दल की कोई दस्तक नहीं है, लेकिन जिले की सीमा से सटे मप्र के सतना तक इसके एक छोटे दल के पहुंचने की सूचना पर कृषि विभाग ने एलर्ट जारी किया।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक टीपी शाही ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि सतना के रास्ते टिड्डी दल के बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार के बीच चित्रकूट के खेतों पर हमला कर सकता है। इन तीन दिन तक विशेष नजर रखने की जरूरत है।
सभी किसानों को टिड्डी दल के हमला होने पर थाली टीन बजाकर या शोर मचाकर भगाने को कहा गया है। इसके लिए कीटनाशक दवाओं का स्टाक पर्याप्त है। जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे ने बताया कि टिड्डी दल के हमले से यदि किसान की फसल का नुकसान होता है, तो सर्वे के बाद उसे सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें