फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः सड़क हादसे में तीन छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर । थाना क्षेत्र की तिवारी पुलिया के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चला रहा छात्र हेलमेट पहने था।
विज्ञापन

उत्तमपुर निवासी नरोत्तम का पुत्र रविकरण (16) तुलसी इंटर कालेज में 11वीं का छात्र है। शनिवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था, तभी तिवारी पुलिया के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक पर सवार छात्र राहुल पुत्र छोटेलाल निवासी कलवलिया व महावीर पुत्र सुंदर निवासी कलवलिया और रविकरण घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। आनन फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहां से डॉ. दीपक कुमार ने छात्रों की हालत गंभीर होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि सूचना मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें