भरतकूप/शिवरामपुर(चित्रकूट)। हाईवे पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार भाभी देवर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। स्थानीय लोगों ने आनन-फ ानन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफ र किया है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के गढ़ीघाट निवासी बिमला (40) पत्नी रामसुफ ल इलाज कराने अपने देवर मिथिलेश (25) पुत्र शिवशरण के साथ कर्वी आ रही थी। झांसी मिर्जापुर-राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बगलई मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े साइकिल सवार शिवगोपाल (38) पुत्र शिवलाल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छिटककर सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगाें ने दुर्घटना देखा तो आनन-फ ानन 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफ र किया है।
इसके अलावा मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र के नई दुनिया बनकट निवासी अमित (16), अतुल (17) पुत्रगण राधेश्याम बाइक से रिश्तेदारी में निमंत्रण के लिए मंगलवार को भरतकूप गोंडा गांव जा रहे थे। हाईवे पर गोंडा मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत होने पर दोनों घायल हो गये। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था जिससे उसके सिर पर चोट नहीं आई। इसी क्रम में शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भैसौंधा गांव का जमुना प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र स्व. रुद्रप्रसाद मंगलवार को परिक्रमा कर ई-रिक्शा से कर्वी आ रहा थे। बेड़ीपुलिया के पास अचानक ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गया। इसके अलावा रमपुरवा निवासी सुभाष कुमार और गुड़िया देवी भी घायल हुईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।