फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गैंगस्टर में तीन को पांच साल की सजा

Sat, 31 Oct 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गैंगस्टर एक्ट के मामले में अपर सत्र न्यायालय ने तीन दोषियों चौधरी, शंकर कोल और सोनू को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी (न्यू) राममणि पाठक की अदालत ने शनिवार को यह फैसला सुनाया है। मामला मारकुंडी थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान अदालत ने बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी चौधरी उर्फ रजौला, मारकुंडी के मुटवन गांव निवासी शंकर कोल और सोनू कोल को दोषी पाया था।
विज्ञापन

दोष सिद्ध होने पर अदालत ने तीनों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें