फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राजापुर, घुरेहटा व भौंरी की दुकानों में छापा मार लिए तीन नमूने

Fri, 17 Oct 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-7- परिचय- मिलावटी खादय सामग्री की जांच करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दिवाली से पूर्व बाजार में नकली व मिलावटी सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जांच टीम ने राजापुर, घुरेहटा और भौंरी की दुकानों में छापेमारी कर तीन नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (खाद्य) शशांक त्रिपाठी ने टीम के साथ दीपावली पर्व विशेष अभियान अंतर्गत खाद्य पदार्थों के चार नमूने जांच के लिए भरे गए। इस दौरान राजापुर में राजेश केसरवानी के यहां से सरसों के तेल का नमूना, भौंरी के यादव स्वीट हाउस से मिठाई का नमूना, तथा रैपुरा के घुरेहटा में अजय कुमार के यहां से मिठाई का नमूना लिया गया। कुल मिलाकर टीम ने 73 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया। इसके अलावा 30 किलोग्राम चिप्स व अन्य खराब सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई गई।

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह, विनय कुमार और राम सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सहायक आयुक्त ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें