फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन की मौत

Sat, 25 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के दौरान बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों में भाई बहन सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सदर विधायक और एसडीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर लगभग बारह बजे सीमावर्ती गांव इटवां सकरौली में देव कुमार तिवारी  (28) पुत्र चुनबाद अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान बिजली गिरने से वह इसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे देव को परिजन जिला चिकित्सालय लेकर भागे। जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

उधर थाना कोतवाली अंतर्गत कसहाई गांव निवासी लालजी पटेल (23) पुत्र भइयालाल अपनी बहन अरुणा देवी (28) पत्नी राजकुमार निवासी बघेलाबारी के साथ खेत में काम कर रहा था। शाम लगभग साढ़े चार बजे बारिश के दौरान बिजली गिरने से दोनों इसकी चपेट में आ गए। लालजी के भाई शिवलाल ने बताया कि वे लोग गंभीर रूप से झुलसे भाई-बहन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उसने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में कोई चिकित्सक नहीं था, जिससे दोनों का उपचार नहीं हो सका और लगभग दो घंटे तड़पने के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। सदर विधायक वीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर वहां पहुंचे एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा, तहसीलदार अशोक कुमार ने मृतकों के परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी। शिवलाल ने बिलखते हुए बताया कि भाई लालजी की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें