पुलिस ने विभिन्न मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात चौकी प्रभारी भरतकूप आरबी सिंह ने एक युवक को बलखड़िया गैंग को दैनिक उपभोग की सामग्री पहुंचाने के आरोप में उड़ा मोड़ तिराहा ग्राम कैलहा से गिरफ्तार कर लिया।
इसका नाम विजय बहादुर निवासी बड़ी मडै़यन ताऊ का पुरवा थाना बहिलपुरवा बताया गया है। उधर, थाना पहाड़ी में शनिवार को थानाध्यक्ष ने पहाड़ी-बिसंडा रोड कुचारम तिराहे के पास से पशु चोरी और अन्य मुकदमों में वांछित चल रहे नागा उर्फ राजा निवासी रानीपुर थाना कमासिन जिला बांदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके अलावा पहाड़ी के वारंटी अवधेश सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी मकरी थाना पहाड़ी को एसआई संजय मिश्रा ने पकड़ लिया।