फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद भी ‘रोशनी’ की मां का पता नहीं

Sat, 02 May 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह बाद भी पुलिस एक बच्ची को उसकी मां से नहीं मिलवा सकी है। फिलहाल वह गांव के चौकीदार के घर पर है। अब स्थिति ये है कि चौकीदार ने भी बच्ची को रखने में असमर्थता जता दी है। वहीं एसओ बच्ची के बताए पते पर किसी के न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ महीने पहले पास के गांव लालापुर में मेला लगा था। जब मेला खत्म हुआ तो लोग वापस चले गए। इनमें से किसी दुकानदार के साथ आई एक बच्ची छूट गई। इसे रोता देख पहाड़ी के मिर्जा हकीमपुर के लोग साथ ले गए लेकिन उनकी पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं पड़ी। बाद में इन लोगों ने गांव के चौकीदार गोविंद से बताया। गोविंद ने पुलिस को पूरी जानकारी दी।

गोविंद ने बताया कि एसओ ने उससे कहा कि जब तक बच्ची की मां न मिले वह उसे अपने पास रख ले। लेकिन अब वह इसे साथ रखने में असमर्थ है। उधर, जब इस संबंध में एसओ मनीष कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लड़की अपना नाम रोशनी पुत्री विनय सिंह बता रही है। साथ ही कहती है कि उसके पिता नहीं हैं। वह चाचा छंगा के साथ लालापुर आई थी और वह उसे छोड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन


मां का नाम लक्ष्मी है। उसका घर काकोरी जिला सीतापुर में थाने के पास है। एसओ ने बताया कि काकोरी में पता किया गया है पर जो लोकेशन लड़की बता रही है, उस जगह पर इस नाम की कोई महिला नहीं है। उनसे जब पूछा गया कि बालिका को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द क्यों नहीं किया गया, तो उनका कहना था कि प्रयास कर रहे हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर चौकीदार बच्ची को रखने में असमर्थ है तो कोई अन्य व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें