फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: दरोगा से मारपीट में प्रधान पति समेत तीन पर नामजद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर मामले की जांच करने गांव गई पुलिस टीम से प्रधान पति व उसके परिजनों का विवाद हो गया। इस दौरान प्रधान पति व उसके भाई ने दरोगा से धक्कामुक्की कर दी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने प्रधान पति, उसके भाई व भतीजे के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व दरोगा के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार सुबह छेड़खानी व अपहरण की धमकी देने की थाने में दी तहरीर थी। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि प्रधानपति भाई व भतीजे के साथ असलहे लेकर उसके घर आया और 50 हजार रुपये देने को कहा।
विज्ञापन

रुपये न देने पर महिला के पुत्र का अपहरण करने की धमकी दी। विरोध करने पर प्रधानपति ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोप लगाया कि पहले भी प्रधानपति इसी तरह की धमकी देकर उसके पति से हजारों रुपये ले चुका है।
थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि इसी मामले की तहरीर मिलने के बाद दरोगा प्रवीण सिंह व दो हमराही को गांव में जांच के लिए भेजा था। मामले की पूछताछ के दौरान प्रधानपति के भाई ने दरोगा व पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया और मारपीट का प्रयास किया। इससे स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस प्रधानपति को भाई समेत थाने ले आई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दरोगा प्रवीण की तहरीर पर प्रधानपति मुन्ना यादव, उसके भाई मुन्नीलाल व भतीजे गोली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस दोनों से तीसरे आरोपी के बारे में पूछताछ कर रही है। महिला को भी थाने बुलाया गया है। महिला के बयान के बाद उसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें