फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः किसानों के आंदोलन के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
किसानों की मांगों का समर्थन कर सदर तहसील परिसर में ज्ञापन देने को मौजूद आभास महासंघ के पदाधिकारी? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आभास महासंघ व सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सदर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामप्रकाश को देकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। किसानों के आंदोलन के दौरान हो रहे अत्याचार की कडे शब्दों में निंदा की है।
किसानों के समर्थन में आभास महासंघ व सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने झंडे व बैनर लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कें द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की और आंदोलन के दौरान किसानों पर हो रहे अत्याचार की निंदा की।
विज्ञापन

कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। मांग की कि नए कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और किसानों के हित में एमएसपी कानून लागू किया जाए। संपूर्ण स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए।
ज्ञापन देने में आभास महासभा के मंडल प्रभारी धर्मेंद्र कुमार भाष्कर, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मोहित पटेल, शैल कुमार, दादूराम, प्रकाश चंद्र और सरदार सेना के बुंदेलखंड प्रभारी मीरा भारती, विजय शंकर पटेल, मोहित पटेल व वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें