फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन और मरीज मिले, रेफर

Tue, 27 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मानिकपुर के महावीर नगर में तीन और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनमें से एक को बांदा और दो को इलाहाबाद रेफर किया गया है। जहां इनमें डेंगू की पुष्टि हुई है। रविवार को इसी मोहल्ले में रिटायर्ड डाक्टर को भी डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। एक ही मोहल्ले में डेेंगू के चार मरीज मिलने से नगर पंचायत की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि वह लोग चार महीने से फागिंग की मांग कर रहे थे। लेकिन इनकी मांग को नजर अंदाज कर दिया गया। गंदगी भी फैली होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन


महावीर नगर निवासी रिटायर्ड डाक्टर एमएम पांडेय को डेंगू होने पर उनका इलाहाबाद में इलाज चल रहा है। इसके अलावा मोहल्ले के युवराज (7) पुत्र अंशू, अयान (5) पुत्र जानू खां और ईदुल खां के दो वर्षीय पुत्र को डेंगू होने पर बांदा और इलाहाबाद में इलाज चल रहा है। इनके परिजनों का कहना है कि जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा सीएचसी में बुखार से पीड़ित छह और मरीज भर्ती किए गए हैं।

डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नगर पंचायत की उदासीनता को लेकर आक्रोश है। कांग्रेसी नेता ललित कुमार पांडेय, सपा नेता एजाज अहमद सिद्दीकी और समाजसेवी अनुज, हनुमंत द्विवेदी ने बताया कि कस्बे में फागिंग कराने के लिए कई बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को लिखित व मौखिक कहा गया।
विज्ञापन


बस्ती में फैली गंदगी नहीं हटाई जा रही है। जगह-जगह जलभराव है। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। अधिशासी अधिकारी को मुख्यालय की नगर पालिका का भी चार्ज है। डीएम ने सप्ताह में दो दिन ईओ को मानिकपुर में रहने के निर्देश दिए हैं लेकिन एक माह से वह कार्यालय नहीं आए। मुख्यालय से ही काम निपटाए जा रहे हैं।

छह बुखार पीड़ित भर्ती
मुख्यालय में बुखार पीड़ितों में बाबूपुर के अंश पुत्र अंदीप कुमार, रैपुरा की पूनम पुत्री चंद्रपाल, कर्वी के विवेक पुत्र नारायण, शंकर बाजार के अरविंद पुत्र राजकिशोर, चकौंध की राजरानी पत्नी सुंदरलाल और कसहाई के प्रेमनारायण पुत्र शिवबली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें