चित्रकूट। माघ माह की कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या पर धर्मनगरी में आस्था उमड़ी। अलसुबह भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामघाट पहुंचकर मंदाकिनी नदी में स्नान कर पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। बाद में भगवान मत्यगजेंद्र नाथ, कामतानाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में जाकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। साथ ही कामदगिरि की परिक्रमा भी की। इसके अलावा भरतकूप, राजापुर, मानिकपुर आदि क्षेत्रों में नदियों और घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। पुरोहितों के अनुसार तीन लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
वैसे तो हर मास अमावस्या पर चित्रकूट के रामघाट पर श्रद्धालु उमड़ते हैं। रविवार को मौनी अमावस्या रही, इसका अपना एक अलग महत्व है। ऐसे में एक दिन पहले शनिवार शाम को दूर-दराज से श्रद्धालु यहां आने लगे थे। रात में यहां का नजारा देखने लायक था। रविवार अलसुबह पांच बजे श्रद्धालुओं का रेला रामघाट पहुंचा। अलग-अलग जत्थों में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई तो वह अनुपम छटा किसी कुंभ के नजारे से कम नहीं थी। सुबह 11 बजे तक तो सुरक्षाकर्मियों के नियंत्रण में सब कुछ रहा लेकिन दोपहर बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। परिक्रमा मार्ग से रामघाट गुप्त गोदावरी और शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। शहर से रामघाट तक के छह किमी का सफर आधे से एक घंटे में पूरा हुआ।
ट्रेन और बसें फुल:
चित्रकूट। मौनी अमावस्या पर शासन-प्रशासन ने चार अतिरिक्त ट्रेन व 50 अतिरिक्त बसें चित्रकूट के लिए चलाई थीं। रविवार को जब श्रद्धालुओं का रेला रामघाट पहुंचा तो में ट्रेन व बसे पूरी तरह से यात्रियों से भरी देखी गईं। रेलवे स्टेशन पर खासी भीड़ श्रद्धालुओं की रही। बस स्टैंड से हर 10 मिनट में रोडवेज चल रही थी। (संवाद)
-
अफसरों ने परखीं मेले में सुरक्षा व्यवस्था
चित्रकूट। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। चित्रकूट व सतना क्षेत्र में बसी धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। किराया निर्धारित किया लेकिन ई- रिक्शा व टेंपो चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। ओवरलोड सवारियां बैठाकर वाहन शहर से गुजरते रहे। (संवाद)
-
दोपहर बाद उमड़ी भीड़, ट्रेन हुई लेट
चित्रकूट। दोपहर बाद अधिक भीड़ उमड़ी। बताया जा रहा है कि अधिकतर श्रद्धालुओं ने पहले प्रयागराज में गंगा में स्नान किया। इसके बाद चित्रकूट पहुंचकर मंदाकिनी में डुबकी लगाई। शाम छह बजे तक रामघाट की ओर जाने वाले सभी मार्ग भीड़ बढ़ी जाम की स्थिति रही। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण ट्रेनें भी लेट हुई। (संवाद)
फोटो-03-मौनी अमावस्या में मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : बहराइच के देहात कोतवाली परिसर में खड़ी बाइकें।
फोटो-03-मौनी अमावस्या में मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : बहराइच के देहात कोतवाली परिसर में खड़ी बाइकें।
फोटो-03-मौनी अमावस्या में मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : बहराइच के देहात कोतवाली परिसर में खड़ी बाइकें।