फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे बिजली अफसर तो रोका एक दिन का वेतन

Sat, 17 Jan 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-17सीकेटीपी 25- मऊ तहसील में लोगों से समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : नगला बरी ​स्थित एक बाइक शोरूम में घूसी भैंस। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की चार तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों को लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाईं। साथ ही उन्हें विभिन्न मसलों से संबंधित दरख्वास्तें भी दीं। खुद डीएम पुलकित गर्ग ने मऊ तहसील में फरियादियों की शिकायतों को सुना।यहां बिजली विभाग के एक्सईएन के न आने पहुंचने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता एक दिन का वेतन रोकने को प्रबंध निदेशक को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी निराकरण को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की और थाना प्रभारियों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। वहीं राजापुर में समाधान दिवस में कुल 44 शिकायतें पहुंची। पांच का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें