फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों से विवाद से क्षुब्ध युवक ने पीया जहरीला पदार्थ, सभी जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के दबवा गांव निवासी धीरू (30) पुत्र जवाहर का सोमवार को परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसकी पुलिस में शिकायत होने के बाद उसे पकड़कर शांतिभंग की कार्यवाही की गई। जमानत पर छूटकर घर पहुंचा धीरू इतना क्षुब्ध था कि उसने जहर पी लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत और बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर तीन ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का असफ ल प्रयास किया है। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यालय के गोकुलपुरी मोहल्ले के लवकुश (18) पुत्र विनोद, लोढ़वारा के अमित (18) पुत्र संतोष व रामबाबू (30) पुत्र कल्लू, मने मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फ ानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें