फोटो- 17- कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करतीं महिला किसान
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिला मुख्यालय से सटे सोनेपुर, गढ़ीवा व सिद्धपुर आदि गांवे ओला पीड़ित किसानों के परिवार की महिलाओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग किया है। ओलावृष्टि से जिला मुख्यालय से लगे कई गांव प्रभावित है। जिसमें सोनेपुर, गढ़ीवा, सिद्धपुर आदि गांवों में भारी नुकसान हुआ। जिसको लेकर महिलाओं ने मुआवजा दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। इसमें गुड़िया, सुनीता, जगरानी, राजदेवी, सुमन, सुरतिया आदि मौजूद रहे।