फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा आठ से

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी-32-आरक्षियों को निर्देश देते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन


निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 आगामी 8, 9 और 10 जून को आयोजित होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी को निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पहुंचने के निर्देश दिए। परीक्षा ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे। अभ्यर्थियों की तलाशी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से होगी। यह तलाशी शालीनता और सतर्कता से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से पहले सभी केंद्रों के 500 मीटर दायरे में साइबर कैफे और फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करेंगे। पुलिस कर्मियों को भोजन और पेयजल परीक्षा केंद्रों पर ही मिलेगा। उन्हें ड्यूटी छोड़कर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें