फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए तीन बदमाश

Wed, 16 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
कोतवाली में बरामद बंदूकों के साथ खड़े तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरतकूप के दुगवां पहाड़ के पास पुलिस की इनामी दस्यु राजा यादव गैंग से मंगलवार की रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से लगभग 15 मिनट तक गोलियां चलाईं गईं। इस दौरान पुलिस ने गैंग के तीन बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से देशी राइफल-बंदूक व दर्जन भर कारतूस बरामद हुए। हालांकि गैंग का सरगना भागने में सफल रहा। बदमाशों के अनुसार एक फरवरी को भरतकूप के रौली कल्याणपुर से तीन निजी सुरक्षाकर्मियों की बंदूकें दुस्य राजा यादव गैंग के पास है।  
विज्ञापन


कोतवाल रनवीर सिंह और भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार के  साथ मंगलवार की रात भरतकूप के दुगवां व जंगली क्षेत्र में काबिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि पहाड़ के पास दस्यु राजा यादव गैंग है। पुलिस ने वहां पर घेराबंदी शुरू कर दी। आहट मिलते ही दस्यु गैंग की ओर से फायरिंग होने लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई डकैत भागने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने गिरवां बांदा के लल्लू काछी पुत्र बरमदीन, गौशाला रसिन के प्रेमचंद्र पुत्र देशराज और दुगवां के राजू उर्फ फदलू पुत्र रामकेश को दबोच लिया।

कोतवाल ने बताया कि इन बदमाशों के कब्जे से एक देशी राइफल, दो देशी बंदूक, 12 जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए गए हैं। इनके पास रैपुरा के निजी सुरक्षाकर्मी राधेश्याम पुत्र दिगपाल का मतदाता पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। पुलिस कोतवाल का मानना है कि एक फरवरी को इसी दस्यु गैंग ने भरतकूप के रौली कल्याणपुर के पास निर्माणाधीन गायत्री स्टोन मिल परिसर के पास धावा बोलकर तीन निजी सुरक्षाकर्मियों की बंदूकें व अन्य सामग्री लूटी थी। वे बंदूके दस्यु राजा यादव गैंग के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें