चित्रकूट। शहर के कालपुर गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर तीन मवेशियों की मौत हो गई। दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेन से कटे मवेशियों में दो के टैग भी लगे हुए हैं। मौके पर नायब तहसीलदार रामानंद मिश्र पहुंचकर निरीक्षण किया। जिन्होंने घटना की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को सौंप दी है।
शनिवार दोपहर एक ट्रेन मानिक पुर से चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन आ रही थी। जब कालूपुर गांव के पास पहुंची तो रेलवे ट्रैक में मवेशी आ गए।इससे तीन मवेशियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जिनका इलाज कराया जा रहा है। जिन मवेशियों की मौत हो गई उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौके पर कर्वी तहसील के नायब रामानंद मिश्रा पहुंचकर जांच की। प्रशासनिक अधिकारियों को दी रिपोर्ट में बताया कि तीन मवेशियों की मौत ट्रेन से कट जाने से हो गई। जिसमें दो मवेशियों के टैक लगे हैं। वही इस मामले में ग्राम सचिव सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि मवेशी गोशाला से भाग गए थे। इनको पकड़ने के लिए कर्मचारी लगे थे। इसी दौरान भागने से वह ट्रेन के चपेट में आ गए।