फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा काम करने वाले का ही नाम

Sat, 18 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा का उद्देश्य बच्चों में स्वावलंबन और सुसंस्कार विकसित करना होना चाहिए। विद्यार्थी जीवन के बाद उपार्जन की प्रतिभा तथा सुसंस्कारिता की परीक्षा पग-पग पर होती है। इसके लिए तैयार न होने पर व्यक्ति पिछड़ जाता है। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख सुहाष राव ने दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के गुरुकुल संकुल में आयोजित 20 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर में कही। सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय के शैक्षणिक परिसर में आयोजित
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्हाेंने बच्चों से कहा कि जो अच्छा काम करता है उसी का नाम लिया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुहाष राव हिरेमठ एवं संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख विनोद ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। शिविर में 84 ग्रामों के 139 बालक और 77 बालिकाएं शामिल हैं। इसमें जीवनोपयोगी विषयों पर अलग-अलग विशेषज्ञ शिविरार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

उद्घाटन सत्र में शिविर संयोजक संतोष मिश्र ने बताया कि नानाजी जी कहते थे कि बच्चों को आदर्श रूप में तैयार करने से ही देश का विकास संभव है। शिविराधिकारी दयाराम-नीलम यादव ने शिविर व्यवस्था में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। संचालन गुरुकुल संकुल प्रभारी हरीराम सोनी ने किया। गुरुकुल के कार्यकर्ता कृष्णकुमार पांडेय ने कहा कि शिविर कि माध्यम से सभी गतिविधियों में संलग्न बच्चे प्रतिभा दिखा रहे हैं। शिविर गीत ‘जीवन में कुछ करना है तो...के सामूहिक गान के साथ सत्र का समापन हुआ।
विज्ञापन


इसका मिल रहा प्रशिक्षण
बच्चों को पीटी, योग, चाप, डंबल लेजिम, कराटे, बास्केटबाल, वालीबाल, फुटबाल, हॉकी, कत्थक नृत्य, ढोलक, तबला, हारमोनियम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार के साथ कंप्यूटर प्रशिक्षण, निशानेबाजी, तैराकी, चित्रकला, गीत,-वादन आदि कई विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें