फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एक रात में तीन घरों से चोरों ने तीन लाख की चोरी की

Tue, 23 Dec 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में एक रात में चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर तीन लाख से अधिक की सामग्री पार कर दी। सोमवार की सुबह जागे परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो पूरे गांव में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सेमरदहा निवासी नन्हा यादव , संतोष कोटार्य व बृजकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की रात को वह सब अपने घरों में सो रहे थे। रात में ही चोरों ने छत के रास्ते घरों में घुसकर तीन लाख की नकदी, जेवर व कीमती सामान लेकर भाग गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। बताया कि सुबह जब परिजन जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना बहिलपुरवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।बहिलपुरवा थाना प्रभारी सत्यम त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें