फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चोरों ने पार किए रुपये व जेवरात

Fri, 28 Nov 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-4- परिचय- घर में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी व बिखरी सामग्री । संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र बल्दाऊगंज में बृहस्पतिवार रात को चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए और वहां से रुपये व लाखों के जेवर पार कर दिए। सूचना पर पुलिस ने जांच की। जांच में पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

ज्ञान भारती स्कूल के पीछे बल्दाऊ गंज निवासी हरिदत्त मिश्र ने बताया कि वह परिजनों के साथ अपने गांव बघवारा शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा है। वह गांव से आया और अंदर जाकर देखा कि आलमारी का भी ताला टूटा था। जिसमें 2.50 लाख रुपये, सोने व चांदी के जेवर गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि तहरीर पर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें