भरतकूप। बस स्टैंड स्थित एक मिठाई की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने मिठाई व अन्य सामग्री सहित एक हजार रुपये नगदी ले गये। चोरों ने एक दिन पहले बस्ती की दो दुकानों में चोरी करने का प्रयास किया। जिसको लेकर कस्बे के व्यापारियों ने मांग किया कि रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
भरतकूप कस्बे में व्यापारी विष्णु गुप्ता पुत्र स्व.भोला गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 17 नवंबर की रात मिठाई की दुकान में चोर दीवार तोड़कर घुस गए। मिठाई बनाने के लिए रखी सामग्री सहित मिठाई ले गए। जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। नगद एक हजार रुपये भी ले गए। इसी तरह से एक दिन पहले कस्बे की चुनकू गुप्ता की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने प्रयास किया गया। इस तरह से अन्य घटनाएं भी हो चुकी है। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। (संवाद)