फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दुकान से नकदी और सामान ले उड़े चोर

Tue, 16 Jun 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। नगर के तुलसी चौक के पास सोमवार की रात को एक कोल्ड ड्रिंक व पान मसाला की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर नकदी समेत सामान पार कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

कमासिन रोड नहर के पास निवासी शिवशंकर केसरवानी ने बताया कि उसकी कोल्ड ड्रिंक एवं पान मसाला की दुकान तुलसी चौक स्थित जीप स्टैंड के पास है। सुबह सात बजे जब वह दुकान खोला तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने अलमारी में रखे पांच हजार रुपये नकद, सिगरेट, पान मसाला सहित अन्य खानपान की सामग्री पार कर दिया था। बताया कि सभी सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये थी। शिवशंकर के अनुसार एक वर्ष के अंदर दुकान को तीसरी बार निशाना बनाया गया है लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें