फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 30 जून तक सभी घरों में पहुंचाए पानी

Tue, 16 Jun 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी ने मंगलवार को जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को 30 जून तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। एडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि रैपुरा योजना के 68 में से 65 गांवों में जलापूर्ति हो रही है। चांदी बांगर योजना के 286 में से 190 गांवों में पानी पहुंच रहा है। सिलौटा मुस्तकिल योजना के सभी 59 गांवों में जलापूर्ति शुरू हो गई है। शेष ओवरहेड टैंकों पर स्काडा और ऑटोमेशन का कार्य भी 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पेयजल आपूर्ति शुरू हुए गांवों में जल उत्सव मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति और खोदी गई सड़कों की मरम्मत में लापरवाही न बरतने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें